यूपी परिषदीय विद्यालयों का वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम जारी, 16 से 20 मार्च तक होंगी परीक्षाएं

 यूपी परिषदीय विद्यालयों का वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम जारी, 16 से 20 मार्च तक होंगी परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षा कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए होगी।

यूपी परिषदीय विद्यालयों का वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम जारी, 16 से 20 मार्च तक होंगी परीक्षाएं

परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी।

पहली पाली: सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक

दूसरी पाली: दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक

16 मार्च को कक्षा 1-5 के सभी विषयों की मौखिक परीक्षा होगी, जबकि कक्षा 6-8 में कला, क्राफ्ट और खेल से जुड़े विषयों का मूल्यांकन किया जाएगा।

इसके बाद

17 मार्च – गणित व संस्कृत/उर्दू

18 मार्च – सामाजिक विषय व अंग्रेजी

19 मार्च – हिंदी व कला/संगीत

20 मार्च – विज्ञान व पर्यावरण अध्ययन

की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ