Chandauli School Closed News: चंदौली में 1 सितंबर को बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल

चंदौली में भारी बारिश और जलजमाव के कारण 1 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद, BSA का आदेश जारी

चंदौली (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और जगह-जगह हुए जलजमाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी (DM) चंदौली के निर्देशानुसार, 01 सितंबर 2026 को जनपद के कक्षा 01 से 08 तक के सभी विद्यालय पूरी तरह से बंद रहेंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) सचिन कुमार द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

किन-किन स्कूलों पर लागू होगा आदेश? यह आदेश चंदौली जिले के सभी:

  • परिषदीय और राजकीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल

  • मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालय

  • CBSE, ICSE, UP Board और अन्य सभी बोर्ड (हिंदी व अंग्रेजी माध्यम) के कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा।

शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए निर्देश: आदेश में स्पष्ट किया गया है कि हालांकि छात्रों के लिए अवकाश रहेगा, लेकिन सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी (Staff) विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। वे स्कूल में उपस्थित होकर अपार आईडी (APAAR ID), डीबीटी (DBT), यू-डायस (UDISE) और अन्य महत्वपूर्ण विभागीय कार्यों को पूरा करेंगे। BSA ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

चंदौली स्कूल बंद आधिकारिक आदेश पत्र

Chandauli BSA school closed official order copy 1 september 2026
चंदौली बीएसए सचिन कुमार द्वारा जारी आधिकारिक आदेश पत्र की प्रति (Order Copy)
इसे भी पढ़े: NPCI Aadhar Link Bank Account Online: BASE पोर्टल से DBT Seeding और Status Check कैसे करें?


Post a Comment

और नया पुराने